Current Date

11 साल तक पुलिस को छकाता रहा 50 हजार का इनामी, 2015 के अपहरण-फिरौती कांड में फ़रार आरोपी को बिहार में किराये के मकान से मुगलसराय पुलिस ने दबोचा

|
Published on: 21 August 2026, 2:09 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— अपराधियों के खिलाफ चंदौली पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में मुगलसराय कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी दिलीप कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू को बिहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को 19 अगस्त दानापुर पटना के गोला बाजार, थाना रूपसपुर क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान से दबोचा.

जानकारी के अनुसार, सन 2015 मुगलसराय कोतवाली में 43/2015, धारा 364A/506/120B/34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. काली मुहाल निवासी पवन कुमार भरूका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 24 वर्षीय पुत्र पीयूष भरूका का केंद्रीय विद्यालय मानस नगर के मुख्य गेट से अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ताओं द्वारा फिरौती की मांग की जा रही है.

मामले की विवेचना के दौरान कुल पांच आरोपियों के नाम प्रकाश में आए. इनमें अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दिलीप कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई की जा चुकी थी. फरारी के संबंध में धारा 174 आईपीसी के तहत भी मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र प्रेषित किया गया था. मूल मुकदमे में भी उसके खिलाफ मफरूरी में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका था.

दो राज्यों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे —

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी HS-C01 (दागी अपराधी) है और उसके खिलाफ बिहार तथा झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपहरण, फिरौती, बंधक बनाने, आपराधिक षड्यंत्र, हत्या के प्रयास, बलवा, शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. उसका आपराधिक इतिहास वर्ष 2005 से लगातार सामने आता रहा है.

पुलिस का दावा है कि वर्ष 2015 के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलता रहा. करीब 11 वर्षों तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहने वाले आरोपी को सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया.

मुगलसराय पुलिस और सर्विलांस टीम की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उप-निरीक्षक अजय कुमार चौकी प्रभारी जलीलपुर, उप-निरीक्षक बांके लाल यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे, कांस्टेबल राकेश यादव सहित सर्विलांस टीम के मंटू सिंह शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!