Current Date

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

|
Published on: 27 October 2026, 12:44 pm IST
Subscribe
ads

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के निषाद बस्ती में मंगलवार को गंगा किनारे मिट्टी की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक मिट्टी भसकने से दो महिलाएं उसके नीचे दब गईं. हादसे में 54 वर्षीय तेतरा देवी की मौत हो गई, जबकि 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, बलुआ निवासी तेतरा देवी पत्नी छोटन निषाद और लक्ष्मीना देवी पत्नी स्वर्गीय भोनू निषाद घर की साफ-सफाई के लिए पास में ही गंगा किनारे मिट्टी खोद रही थीं. इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर ढह गया और दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला.

इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें चंदौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लक्ष्मीना देवी के पैर की हड्डी टूटने और कमर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ —

तेतरा देवी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. उनके तीन बेटे नीरज, धीरज और रवि तथा बेटी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घायल लक्ष्मीना देवी के पति की आठ महीने पहले ही मौत हो चुकी है. उनके तीन छोटे बच्चे हैं. इस हादसे के बाद परिवार के सामने संकट और गहरा गया है.

घटना की सूचना मिलने पर बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल सतीश सिंह भी मौके पर पहुंचे. परिजनों ने तेतरा देवी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

अगला लेख

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति

Chandauli Crime: VDA कॉलोनी में खौफनाक मंजर! चार दिन तक कमरे में सड़ती रही 58 वर्षीय महिला की लाश, बदबू उठी तो मचा हड़कंप; मौत का रहस्य गहराया!

Chandauli Crime: VDA कॉलोनी में खौफनाक मंजर! चार दिन तक कमरे में सड़ती रही 58 वर्षीय महिला की लाश, बदबू उठी तो मचा हड़कंप; मौत का रहस्य गहराया!
error: Content is protected !!