Current Date

Chandauli News: चंदौली में पशु तस्करों पर एसपी आकाश पटेल का शिकंजा, 9 माह में 95 मुकदमे दर्ज; 635 पशु मुक्त, 180 तस्कर गिरफ्तार

|
Published on: 4 October 2026, 6:36 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में जनपद में पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. पिछले नौ माह में जनपद के 10 थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी से संबंधित 95 मामले दर्ज किए गए. पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 635 पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, जबकि 180 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई.

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पशु तस्करी के मामलों में सैयदराजा थाना क्षेत्र सबसे आगे रहा. सैयदराजा पुलिस ने 34 मामलों में कार्रवाई करते हुए 258 पशुओं को मुक्त कराया और 80 तस्करों को गिरफ्तार किया. तस्करों द्वारा पुलिस की निगरानी से बचने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस टीमों ने सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए तस्करी के संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है.

सदर कोतवाली पुलिस ने 11 मामलों में कार्रवाई करते हुए 63 पशुओं को मुक्त कराया और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया. अलीनगर पुलिस ने 6 मामलों में 29 पशुओं को मुक्त कराते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह तीनों नेशनल हाईवे के थाने हैं.

कंदवा पुलिस ने 10 मामलों में कार्रवाई करते हुए 83 पशुओं को मुक्त कराया और 19 तस्करों को गिरफ्तार किया. इलिया पुलिस ने 8 मामलों में 38 पशुओं को बरामद कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया. नौगढ़ पुलिस ने 5 मामलों में कार्रवाई करते हुए 78 पशुओं को मुक्त कराया और 8 तस्करों को गिरफ्तार किया.

इसी क्रम में चकरघट्टा पुलिस ने 3 मामलों में 32 पशुओं को मुक्त कराते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. धीना पुलिस ने 3 मामलों में 3 पशुओं को मुक्त कराया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. बलुआ पुलिस ने 4 मामलों में कार्रवाई करते हुए 20 पशुओं को मुक्त कराया और 9 तस्करों को गिरफ्तार किया. वहीं चकिया पुलिस ने 5 मामलों में 30 पशुओं को मुक्त कराते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पुलिस के मुताबिक पशु तस्करी में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है. तस्करी के संभावित मार्गों, हाईवे और संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में चंदौली पुलिस द्वारा पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और गिरोह से जुड़े लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli Crime: चंदौली में ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप! 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद संपर्क बंद, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप! 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद संपर्क बंद, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: दुर्गा पूजा देखने गए लोग ढूंढते रह गए बाइक, इधर चोरी कर ठिकाने लगाने निकले आरोपी; अलीनगर पुलिस ने तीन को दबोचा, तीन बाइक बरामद, कथित सरगना फरार

Chandauli Crime: दुर्गा पूजा देखने गए लोग ढूंढते रह गए बाइक, इधर चोरी कर ठिकाने लगाने निकले आरोपी; अलीनगर पुलिस ने तीन को दबोचा, तीन बाइक बरामद, कथित सरगना फरार

Chandauli News: चंदौली में नाबालिग से जुड़े मामले की विवेचना में लापरवाही, दरोगा अभिमन्यु राय सस्पेंड; SP आकाश पटेल की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल

Chandauli News: चंदौली में नाबालिग से जुड़े मामले की विवेचना में लापरवाही, दरोगा अभिमन्यु राय सस्पेंड; SP आकाश पटेल की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल

Chandauli News: दिवाली नजदीक आते ही मुगलसराय में सजने लगे जुए के फड़! पुलिस की छापेमारी में 3 जुआरी गिरफ्तार, 6500 रुपये नकद बरामद

Chandauli News: दिवाली नजदीक आते ही मुगलसराय में सजने लगे जुए के फड़! पुलिस की छापेमारी में 3 जुआरी गिरफ्तार, 6500 रुपये नकद बरामद
error: Content is protected !!