Current Date

Chandauli News: वाराणसी के बाद चंदौली में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा! पड़ाव-जलीलपुर इलाके में जुए के अड्डों पर ताबड़तोड़ वार, दो दिन में 13 जुआरी गिरफ्तार, 30 हजार से ज्यादा कैश बरामद

|
Published on: 23 September 2026, 5:33 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—वाराणसी के बाद अब चंदौली में भी सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. मुगलसराय थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 30,300 रुपये नकद और 104 ताश के पत्ते बरामद किए हैं. दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई.

पहली कार्रवाई 21 सितंबर की रात जलीलपुर गांव में रेलवे लाइन किनारे पटेल जी के प्लांट के पास की गई. पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी जलीलपुर उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया. मौके से फड़ पर रखे 21,200 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए. वहीं गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी से 850 रुपये मिले.

कोतवाली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार पासवान, सोनू, बाबू, भुल्लू पटेल और बबलू प्रसाद के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने पैसों के लालच में जुआ खेलने की बात स्वीकार किए जाने का उल्लेख पुलिस कार्रवाई में किया है.

इसके बाद 23 सितंबर की रात रतनपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे खुले मैदान में पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की. मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया. मौके से फड़ पर रखे 9,100 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी से 700 रुपये अतिरिक्त बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है.

दूसरी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद पटेल, आर्यन प्रजापति, सुरेश पटेल, सूरज पटेल, प्रदीप मौर्या, गौरव कुमार कसेरा, विनोद केसरी और सुनील पटेल के रूप में हुई.

लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

अगला लेख

Chandauli News : निजी स्कूल की बस की चपेट में आया साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; पहचान में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News : निजी स्कूल की बस की चपेट में आया साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; पहचान में जुटी बलुआ पुलिस

Azamgarh Crime: आजमगढ़ में पूजा से पहले पति बना खूनी! आधार कार्ड मांगने पर बिगड़ा मामला, पत्नी-बेटे और दो पुजारियों को गोलियों से भूना; पुलिस मुठभेड़ में अरविंद ढेर

Azamgarh Crime: आजमगढ़ में पूजा से पहले पति बना खूनी! आधार कार्ड मांगने पर बिगड़ा मामला, पत्नी-बेटे और दो पुजारियों को गोलियों से भूना; पुलिस मुठभेड़ में अरविंद ढेर

Chandauli News: मुगलसराय में 5 दिन बाद थमा व्यापारियों का आक्रोश, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म धरना, एसडीएम की वार्ता में बनी सहमति, मंडी-वेंडिंग जोन पर भरोसा; नाले से 3 फीट दूर लगेंगे ठेले

Chandauli News: मुगलसराय में 5 दिन बाद थमा व्यापारियों का आक्रोश, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म धरना, एसडीएम की वार्ता में बनी सहमति, मंडी-वेंडिंग जोन पर भरोसा; नाले से 3 फीट दूर लगेंगे ठेले

Chandauli News: चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो थानों की बदली कमान; हरिनारायण को इलिया तो त्रिवेणी सेन को धीना की जिम्मेदारी

Chandauli News: चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो थानों की बदली कमान; हरिनारायण को इलिया तो त्रिवेणी सेन को धीना की जिम्मेदारी

Chandauli Crime: चंदौली: एक महीने में लगातार चोरियों से सदर कोतवाली की पुलिसिंग पर सवाल!किदवई नगर में फिर बड़ी चोरी, चोरों के आगे सदर कोतवाल भी फेल? रात की गश्त पर सवाल, लगातार वारदातों से दहशत में कस्बेवासी

Chandauli News: उपलों में छिपे जहरीले सांप ने ली 13 वर्षीय हर्ष की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Chandauli News: उपलों में छिपे जहरीले सांप ने ली 13 वर्षीय हर्ष की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
error: Content is protected !!