Current Date

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

|
Published on: 13 September 2026, 3:47 am IST
Subscribe
ads

अलीनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के समीप चकिया-मुगलसराय मार्ग पर शनिवार की देर शाम रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने मोटरसाइकिल सवार हलवाई को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नियामताबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मुगलसराय स्थित पीपी सेंटर रेफर कर दिया. यहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई.

मृतक की पहचान राकेश यादव (34) पुत्र बांगे यादव, निवासी नक्की घाट, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राकेश हलवाई का काम करता था और बाबरी क्षेत्र में काम करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सिरसी गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक और वाहन की तलाश में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!