Current Date

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

|
Published on: 11 September 2026, 6:58 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर क्षेत्र रेमा गांव के पास एक तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बिंदपुरवा थाना बबुरी निवासी 43 वर्षीय कमलेश बिंद की उपचार के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया. मृतक के भाई विकास बिंद की तहरीर पर अलीनगर पुलिस ने अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार बीते आठ सितंबर की रात करीब 8:40 बजे कमलेश अपने रिश्तेदार के साथ जा रहे थे. इसी दौरान रेमा गांव के पास सड़क पर डिवाइडर के पास खड़े कमलेश को तेज रफ्तार बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक बुलेट छोड़कर मौके से फरार हो गया. बाइक का नंबर UP67 AQ 5707 बताया गया है.

परिजन घायल कमलेश को सरकारी एंबुलेंस से कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल चंदौली ले गए. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. नौ सितंबर को उपचार के दौरान कमलेश ने दम तोड़ दिया. इसके बाद लंका थाना पुलिस ने बीएचयू में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई.

मृतक के भाई ने पुलिस से फरार बुलेट सवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अब वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान और तलाश में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन
error: Content is protected !!