Current Date

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

|
Published on: 9 September 2026, 7:18 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—कहते हैं, जब ऊपर वाले की मर्जी नहीं होती तो मौत भी सामने आकर लौट जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार की सुबह चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में देखने को मिला। नौगढ़ कस्बा निवासी राजेश गौतम (46 वर्ष) ने कथित तौर पर आत्महत्या की नीयत से गले में रस्सी का फंदा बनाया और कुएं में छलांग लगा दी.

राजेश की किस्मत ने ऐन वक्त पर उसका साथ दिया. कुएं में पानी अधिक होने की वजह से फांसी का फंदा अपेक्षित तरीके से काम नहीं कर सका और रस्सी छोटी पड़ गई. वह पानी में गिरकर तैरने लगा. इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो नौगढ़ थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर राजेश को कुएं से बाहर निकाला.

कुएं से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने बिना देर किए राजेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है.

एक बार फिर यह घटना यही संदेश देती है कि जिंदगी चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न लगे, एक पल का फैसला पूरी जिंदगी बदल सकता है. समय रहते मदद मिल जाए तो अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है…

अगला लेख

Chandauli Crime: क्राइम मीटिंग की हिदायत बेअसर, फुटिया गांव में 10 लाख के जेवरात और 15 हजार नकदी चोरी; सदर कोतवाल पर उठे सवाल, हटाने की मांग

Chandauli Crime: क्राइम मीटिंग की हिदायत बेअसर, फुटिया गांव में 10 लाख के जेवरात और 15 हजार नकदी चोरी; सदर कोतवाल पर उठे सवाल, हटाने की मांग

Chandauli News: चहनियां बाजार में दुकान के सामने मिला 62 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: चहनियां बाजार में दुकान के सामने मिला 62 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: चंदौली में झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर; चालक समेत दो गंभीर, नेशनल हाईवे जाम

Chandauli News: चंदौली में झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर; चालक समेत दो गंभीर, नेशनल हाईवे जाम

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर
error: Content is protected !!