चंदौली—मंगलवार दोपहर बारिश से बचने के बहाने एक 22 वर्षीय युवक पर मानसिक रूप से दिव्यांग 21 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बितन रावत (22), निवासी चतुभुजपुर के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान आरोपी युवक कथित तौर पर युवती के पास पहुंचा और बारिश से बचने का बहाना बनाकर उसके साथ छेड़खानी की. घटना के समय युवती के परिजन पड़ोस में काम करने गए थे. सूचना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
इस संबंध में मुगलसराय थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.









