Current Date

Chandauli News: वायरल ऑडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन! पहले लाइन हाजिर, अब निलम्बित—मुगलसराय के पूर्व प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

|
Published on: 31 August 2026, 3:18 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो का संज्ञान लेते हुए चन्दौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता, कथित अभद्र व्यवहार और पुलिस की छवि प्रभावित करने वाले मामलों में मुगलसराय थाना प्रभारी उप- निरीक्षक विजय प्रताप सिंह और चकरघट्टा थाने के मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव को निलम्बित कर दिया है। दोनों मामलों में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी, पारदर्शी, अनुशासित और जवाबदेह बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों के आचरण पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो और ऑडियो का संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की गई.

मुगलसराय प्रभारी पर गंभीर आरोप, पहले लाइन हाजिर फिर निलम्बन

पहला मामला मुगलसराय थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए मामला संज्ञान में आया. वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

आरोप है कि एक मामले में पैरवी के लिए थाना मुगलसराय पहुंचे व्यक्ति के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। मामले में थाना प्रभारी को पहले लाइन हाजिर किया गया था। प्राथमिक जांच के बाद अब उन्हें निलम्बित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रचलित है.

जेई से कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल —

दूसरी कार्रवाई थाना चकरघट्टा के मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव के खिलाफ हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित हुआ, जिसमें विद्युत विभाग नौगढ़ के जेई से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान मुख्य आरक्षी द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप है.

बताया गया है कि यह बातचीत 25 अगस्त 2026 को शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुई थी. ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की छवि प्रभावित होने का मामला सामने आया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव को भी तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू की गई है.

एसपी का सख्त संदेश—अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण, आमजन के साथ अभद्र व्यवहार अथवा पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।.

एसपी ने पुलिसकर्मियों से अपेक्षा जताई है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन, शालीनता और संवेदनशीलता के साथ करें।

सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री के आधार पर हुई इस कार्रवाई को चन्दौली पुलिस में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!