चंदौली —मुगलसराय से पड़ाव की ओर जा रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल डांडी गांव के समीप बसंत रामनगीना पीजी कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान दर्शन पटेल (35) पुत्र छब्बू पटेल, निवासी नई बस्ती पाण्डेयपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जलीलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.
जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है.









