चंदौली—जिले में में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सदर कोतवाली क्षेत्र में मृत पशु से बचने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और करीब सौ मीटर तक हवा में उछलने के बाद हनुमान मंदिर से टकराकर खाई में लटक गई. हादसे में चालक हेमंत कुमार को हल्की चोट आई वह घायल हो गए.
वहीं, अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा के पास एक अनियंत्रित ऑटो खाई में जा गिरा. हादसे में ऑटो चालक किशन यादव (27) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए. दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में अलीपुर प्रभारी निरीक्षक गगन ऋषि ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया.









