चंदौली—धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग गांव के ही एक युवक के घर कॉपी लेने गई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग युवक मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा.
नाबालिग ने जब वीडियो बनाने का विरोध किया तो आरोप है कि किशोर ने उसके साथ छेड़खानी की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया. संबंध में धानापुर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी नाबालिक किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में ले लिया गया है.









