चंदौली—जिले के थाना चकरघट्टा क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार दोपहर गुरवट नदी में स्नान करते समय पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
मृत बालक की पहचान संदीप (5) पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम औरईया, थाना चेनारी, रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है. बताया गया कि संदीप अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में शाहपुर चकरघट्टा आया था.
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे संदीप परिजनों के साथ गुरवट नदी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में चकरघट्टा प्रभारी महेश सिंह ने बताया परिजन पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं करना चाहते थे. लिखित तौर भी उन्होंने ने दें दिया है. पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही चकरघट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.









