चंदौली— अलीनगर थाना क्षेत्र में रेसर बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से एक युवक का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार नेगुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह 27 जून की शाम करीब साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच बीएचयू, वाराणसी से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गोधना चौराहे से करीब 200 मीटर आगे चंदौली की ओर बढ़ते समय पीछे से रेसर बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। इसी दौरान बदमाशों ने चलती बाइक से प्रदीप की जेब में रखा ओप्पो ए-17 मोबाइल झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना अलीनगर थाने में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से राहगीरों में भी चिंता बढ़ गई है।
Chandauli Crime: रेसर बाइक सवारों ने चलती बाइक से युवक का मोबाइल झपटा, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस अलीनगर क्षेत्र में हुई घटना
अगला लेख









