Current Date

नमो घाट की फाइबर निर्मित दुकान में आग ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल! अग्निशमन इंतजाम न होने से बढ़ा खतरा, फास्ट फूड की दुकान में आग के बाद उठे सवाल दर्जनों दुकानों और हजारों पर्यटकों की जान जोखिम में

|
Published on: 28 June 2026, 4:21 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी—नमो घाट फेस-2 स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में शुक्रवार देर रात गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लगी आग ने सिर्फ एक दुकान को ही नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि घाट पर संचालित दुकानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी। आग पर दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर काबू तो पा लिया, लेकिन यदि लपटें कुछ देर और फैलतीं तो दर्जनों दुकानें इसकी जद में आ सकती थीं। चंदौली निवासी आरएन तिवारी की ‘तीखी तेवर’ नाम से संचालित फास्ट फूड की दुकान में कर्मचारी बचा हुआ इडली-सांभर गर्म कर रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई और कुछ ही देर में फाइबर से बनी दुकान जलने लगी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। संचालक ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल नमो घाट की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यहां एल्यूमिनियम शीट, लोहे की पाइप, फाइबर, लकड़ी और अन्य हल्की निर्माण सामग्री से करीब 80 से अधिक दुकानें बनाई गई हैं। इन दुकानों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं, लेकिन आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकांश दुकानों में अग्निशमन यंत्र या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं।
शुक्रवार की घटना के दौरान भी आग बुझाने के लिए फायर सेफ्टी उपकरणों के बजाय बाल्टियों से पानी का सहारा लेना पड़ा। यदि आग सिलेंडर फटने या अन्य दुकानों तक फैलने की स्थिति में पहुंच जाती तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थल पर नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की अनिवार्य व्यवस्था और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। यह घटना प्रशासन के लिए भी चेतावनी मानी जा रही है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते नमो घाट की दुकानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से जन-धन की हानि रोकी जा सके।

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!