Current Date

Chandauli News: चंदौली में बड़ा हादसा: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर परिचालक की मौत, 11 मजदूर घायल

|
Published on: 26 June 2026, 11:48 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के नौगढ़ इलाके में शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से कंटेनर के परिचालक की मौत हो गई, वही चालक सहित 11 मजदूर चोट लगने से घायल हो गए. मजदूरों को सोनभद्र के जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पर जुट गई.

जानकारी के अनुसार, कंटेनर नौगढ़ सोनभद्र मार्ग से रामगढ़ की ओर धान की भूसी लादने के लिए जा रहा था. वह जैसे ही नौगढ़- सोनभद्र मुख्य मार्ग पर विशेषरपुर गांव के पास पहुंचा कि पुलिया ऊंची होेने के कारण सड़क के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार से कंटेनर संपर्क में आ गया. झटका महसूस होते ही चालक-खलासी और मजदूर कूद गए. इस बीच सोनभद्र के अमड़ा गांव निवासी खलासी अशोक कुमार का चप्पल केबिन में छूट गया. वह पुन: चप्पल लेने के लिए केबिन में चढ़ने लगा कि करंट की जद में आ गया. गांव के लोगों की सूचना पर आपूर्ति बंद करने के बाद उसे निकाला गया. स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल सोनभद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल हिनौता एवं आमडीह सोनभद्र निवासी बृजेश, धतूरा, सद्दाम, महेंद्र , बिंदु, नंदलाल जगदीश, दिनेश, महेश, अनिल और राहुल का उपचार चल रहा है. नौगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कंटेनर को थाने लाया गया है बाकी मामले की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!