चंदौली — जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में आर्केस्ट्रा में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. स्टेज पर चढ़कर डांसरों के साथ आरोपी युवक अभद्रता कर रहा था. आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक डांसर को नोट देने पर नहीं पकड़ना युवक को नगवार गुजरा और मामला मारपीट और छेड़छाड़ में तब्दील हो गया.
जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में भरत चौहान के पुत्र रतन चौहान की दो दिन बाद शादी है. इससे पूर्व भत्तवान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. रात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. देर रात तक डांसरों के साथ गांव के लोग भी डांस और मौज मस्ती में डूबे थे. इसी दौरान गांव के ही अमन चौहान नामक युवक द्वारा एक डांसर को नोट देने पर नहीं पकड़ना नागवार गुजरा. पार्टी बंद होने के बाद सभी ऑटो में सवार होकर आर्केस्ट्रा पार्टी के सभी लोग वापस अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में रोककर अमन चौहान ने डांसर पुष्पा के साथ छेड़खानी ही नहीं बल्कि 12 हजार रुपए भी लूट लिए. पीड़िता इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी. सूचना इलाके में हडकंप मच गया. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर लूट और छेड़खानी का युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की जा रही है.










