Current Date

चंदौली के कल्याणपुर रेलवे फुट ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ महिला और पुरुष का शव, देर रात हादसे की आशंका. पुलिस शिनाख्त में जुटी

|
Published on: 29 April 2026, 9:16 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पीडीडीयू–गया रेलखंड पर कल्याणपुर रेलवे फुट ओवरब्रिज के समीप अप लाइन पर एक महिला और एक पुरुष का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों और स्थानीय कस्बावासियों की नजर जब ट्रैक पर पड़े शवों पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना सैयदराजा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि अभी तक मृत महिला और पुरुष की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात की हो सकती है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से संपर्क कर मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है ताकि पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।
फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या अथवा किसी अन्य परिस्थिति से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

अगला लेख

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल

Chandauli News: अयोध्या में लेखपाल पर एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में चंदौली में आक्रोश, बिलारीडीह तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल
error: Content is protected !!