Current Date

Chandauli News: अपराधियों पर रहमत करने वाले इंस्पेक्टर चंदौली विजय बहादुर लाइन हाजिर; गैंगस्टर केस में देरी पर एसपी ने छीन ली थाने की कुर्सी- पढ़े क्या है पूरा मामला

|
Published on: 24 April 2026, 3:28 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती के बीच पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चंदौली के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में की गई है। थाना चंदौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट (104/26) के तहत वांछित अभियुक्तों की समय से गिरफ्तारी नहीं की गई। इसका लाभ उठाते हुए आरोपियों ने न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक (अरेस्ट स्टे) हासिल कर ली। मामले में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया था कि शुभम सिंह और उसके गिरोह के अन्य सदस्य पहले भी जानलेवा हमले जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। इस हमले में घायल व्यक्ति अब भी उपचाराधीन बताया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। अमन उर्फ शुभम पर हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट और गैंगस्टर सहित 9 मुकदमे, रिशु उर्फ रितेश पर 7, गोलू उर्फ ओमशिवम पर 3, शुभम पांडेय पर 4 और सिद्धार्थ सिंह उर्फ आर्यन पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद गैंगस्टर अधिनियम के तहत अपेक्षित सख्ती नहीं बरती गई।
एसपी ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। लापरवाही को गंभीर मानते हुए SHO को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 24 अप्रैल 2025 को भी मुगलसराय से तत्कालीन प्रभारी विजय बहादुर को हटाकर विवेचना सेल भेजा गया था।

अगला लेख

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे
error: Content is protected !!