Current Date

चंदौली में महिला पुलिसकर्मी से बदतमीज करने वाला सिपाही अमित तीन दिन पहले पीआरडी महिला के साथ की थी छेड़खानी, जमकर हुई थी धुनाई, आरोपी सिपाही किया गया निलंबित

|
Published on: 21 March 2026, 7:58 am IST
Subscribe

चंदौली—जिले में तैनात एक सिपाही पर महिला आरक्षी के साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी सिपाही अमित कुमार सिंह खरवार (बलिया 2015 बैच) को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.
बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व सिपाही की ड्यूटी चकिया कोर्ट परिसर में लगी थी, जहां उसने एक पीआरडी महिला जवान के साथ अभद्र व्यवहार किया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए उसकी फटकार भी लगाई थी. मामले को देखते हुए उसे पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया था.
आरोप है कि इसके बाद गुरुवार की देर रात वह सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिशन शक्ति केंद्र पहुंच गया. वहां रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक महिला आरक्षी अपने बच्चे को दूध पिला रही थी. इसी दौरान सिपाही ने कथित तौर पर अशोभनीय हरकत करते हुए महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया.
घटना की जानकारी मिलते ही महिला आरक्षी के पति, जो स्वयं चंदौली में तैनात सिपाही हैं, ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी सिपाही निलंबित भी कर दिया गया है. 

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!