Current Date

यूपी कॉलेज में सूर्य को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी करने के पीछे रंजिश, रैगिंग और विवाद की परतें तो नहीं? मनबढ़ मनजीत खुद को कहता था माफिया. सिर, सीने और पेट में मारी गई गोलियां

|
Published on: 20 March 2026, 4:24 pm IST
Subscribe
ads

P-7 न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट —

वाराणसी—उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में शुक्रवार सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या ने पूरे कैंपस को दहला दिया है. हमलावर मनजीत ने दिनदहाड़े करीब आठ राउंड फायरिंग की, सूर्य के जमीन पर गिरने के बाद भी वह उसके ऊपर फायर झोंकता रहा… इससे संबंधित एक वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस घटना के बाद कॉलेज परिसर, हॉस्टल और आसपास के इलाकों में देर रात तक तनाव का माहौल बना है। पुलिस और सूत्रों के अनुसार, हत्या का आरोपी शिवपुर निवासी मनजीत सिंह चौहान मनबढ़ प्रवृत्ति का है। सूर्य प्रताप सिंह और मनजीत के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था. कॉलेज में हॉस्टल में रहने वाले छात्रों और बाहर से आने वाले छात्रों के बीच पहले से ही खींचतान की स्थिति थी, जिसने इस घटना को और हवा दी। सूत्रों की माने तो विवाद के पीछे रैगिंग और एक छात्रा से जुड़ा मामला भी सामने आ रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई थी. शुक्रवार को यह विवाद अचानक हिंसक हो गया और आरोपी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. सूर्य प्रताप को सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित छात्रों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, सड़क‌जाम कर दुकानों में तोड़फोड़ की. जिसके चलते हालात कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बन गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में पुरानी रंजिश, छात्र गुटबाजी और अन्य एंगल पर जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

वारदात से पहले ‘माफिया’ बनने का लगाया स्टेटस, 17 घंटे पहले डाली खुद की फोटो—

आरोपी मनजीत सिंह चौहान ने घटना से करीब 17 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उसने खुद को “माफिया मनजीत” लिखा था. उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर दबंगई और गुंडागर्दी से जुड़े कई पोस्ट भी सामने आए हैं. माना जा रहा है कि सूर्य प्रताप से चल रहे विवाद के बाद ही उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की ठान ली थी.

अगला लेख

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया
error: Content is protected !!