Current Date

यूपी कॉलेज फिर बना गोलियों की गूंज का गवाह: बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या. कैंपस में छात्रों ने की तोड़फोर, मौके पर पहुंची 10 थानों की फोर्स

|
Published on: 20 March 2026, 7:22 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी— शहर के चर्चित यूपी कॉलेज परिसर में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। बीएससी 4th सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की प्रशासनिक भवन के सामने कला एवं सामाजिक विज्ञान भवन के पास शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने 5 से 6 राउंड फायरिंग की। गोली छात्र के सिर और कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी छात्रों ने आनन-फानन में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एक मंजिला छत से कूदकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर छात्र मंजीत चौहान है, जो शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके का निवासी है और यूपी कालेज‌ का छात्र है। घटना के बाद पुलिस ने कैंपस‌ में कूड़े के ढेर से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। वहीं मंजीत की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) और अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। करीब 10 थानों की फोर्स को कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में तैनात किया गया है। इधर, घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल के सामने ही खुलेआम फायरिंग हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि यूपी कॉलेज में इससे पहले भी छात्रों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने और जान जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा सके, जिससे बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। मृतक सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर जनपद का रहने वाला था और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं यूपी कॉलेज में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों में भी डर का माहौल पैदा कर दिया है।

अगला लेख

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया
error: Content is protected !!