Current Date

चंदौली में बड़ा निर्माण हादसा: रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब ढहने से एक मजदूर घायल, पूर्व विधायक ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज पर

|
Published on: 19 March 2026, 6:45 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा–गया रेल रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त मौके पर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिससे एक मजदूर घायल हो गया, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इस संबंध में सैयद राजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भारी अनियमित और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ढलाई के दौरान अचानक स्लैब का संतुलन बिगड़ा और पूरी संरचना नीचे आ गिरी. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठाए जा चुके थे, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया. वहीं हादसे के बाद ठेकेदार और निर्माण से जुड़े जिम्मेदार मौके से फरार बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता व लापरवाही के पहलुओं की पड़ताल के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

अगला लेख

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया
error: Content is protected !!