Current Date

धानापुर में शीशम के पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव: हत्या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, परिजनों में शोक का माहौल

|
Published on: 13 March 2026, 3:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा/सकरारी गांव में शुक्रवार की सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला. ग्रामीणों ने शव देखकर चीख-पुकार मचा दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. सुबह-सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतका की पहचान बंधवापर गांव निवासी रामजन्म यादव की पुत्री पूजा यादव (16) के रूप में हुईं. शुक्रवार को प्रातः राहगीरों व ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटकता शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पहचान करते हुए नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही शव की पहचान की गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी का पैर जमीन से सटा हुआ था. वह इस वर्ष आमादपुर स्थित हरदेव इंटर कॉलेज में हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दे रही थी. स्थानीय लोगों अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए मामले की जांच में जुट गई है. इस संबध में धानापुर थाना प्रभारी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के अगली कारणों का पता चल पाएगा.

अगला लेख

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
error: Content is protected !!