Current Date

चंदौली में होली में हुड़दंग और शराब पीकर हंगामा करने वालों पर हुईं कार्रवाई: दरोगा और मुख्य आरक्षी पर हमला करने वाले चार गए जेल, चंदौली पुलिस होली आज खेलेंगी

|
Published on: 5 March 2026, 4:54 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले में होली के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में 4 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है. सबसे अधिक अलीनगर और चकिया में हुडदंगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

दरोगा और मुख्य आरक्षी चालक पर हमला करने वाले चार आरोपियों को अलीनगर पुलिस ने भेजा जेल —

चंदौली-अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कॉलोनी स्थित शराब ठेका और होलिका स्थल के पास ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को शराब के नशे में धुत युवकों ने घेरकर पीट दिया था. घटना मंगलवार देर रात की है, जब उपनिरीक्षक दिनेश सिंह क्षेत्र में डीजे बंद कराने और होलिका स्थल की निगरानी के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने बुधवार को आरोपी लवकुश, गोलू, संतोष यादव सहित चंदन उर्फ सेठ को पुलिस ने जेल भेज दिया.
बता दें होलिका के समीप तेज आवाज में डीजे बज रहा था. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमों का पालन कराने लगी. इसी दौरान दरोगा दिनेश सिंह वहां की स्थिति का फोटो खींच रहे थे. आरोप है कि कुछ युवकों ने इसका विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए. हमलावरों ने दरोगा को घेर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई थी. चालक सिपाही के साथ भी हाथापाई की गई. दोनों का ट्रामा सेंटर में अभी इलाज चल रहा है. इस मामले में अलीनगर पुलिस ने जानलेवा हमले सहित 7cla और सरकारी कार्य में पहचाने संबंधित मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. अलीनगर पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बाकी की तलाश में दबीश दी जा रही है.

चंदौली पुलिस की होली आज, पुलिस लाइन में आज पुलिस खेलेगी होली—

चंदौली में होली के अगले दिन यानी आज गुरुवार को IPS समेत सभी पुलिसवाले होली खेलेंगे. बुधवार को होली के दिन कड़ी ड्यूटी के बाद आज पुलिसकर्मी और अफसर उत्सव मनाएंगे. दोपहर में डीजे की धुन पर पुलिसवाले मस्ती करेंगे. पुलिस लाइन में जमकर रंग-गुलाल उड़ेंगे.

इससे पहले चंदौली में बुधवार को होली मनाई गई. डीएम आवास पर जमकर होली खेली गई. डीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!