Current Date

वाराणसी के मैक्सवेल सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने मनाई होली: एक-दूसरे को लगाया गुलाल

|
Published on: 2 March 2026, 11:15 am IST
Subscribe

वाराणसी— जिले के डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल (Maxwell Super Multi-Speciality Hospital) परिसर में रविवार की देर रात चिकित्सकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर होली मनाई. इस दौरान होली पर्व पर सभी के सुखदायक, मंगलकारी और आनंददायक होने की कामना की. गेट टूगेदर (Get-together) होली मिलन कार्यक्रम में श्रीमती निर्मला पांडे अन्य दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.महेंद्र नारायण पांडे और डॉक्टर ओ.पी उपाध्याय पूर्व चिकित्सा अधीक्षक पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल (BHU) व वर्तमान चिकित्सा अधीक्षक मैक्सवेल सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल वाराणसी की अगुवाई में संपन्न कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सभी के कदम जहां भी बढ़े, सफलता के कदम चूमे हैं. अंत में एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई दी.

इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भजन संध्या होली गीत के अलावा चिकित्सकों एवं उनके परिवार जनों ने एक दूसरे को इको फ्रेंडली होली फूल और गुलाल के साथ होली खेली गई. इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों की सेवा और बेहतर नई तकनीकी और कम से कम खर्चे में बेहतर सुविधा देने का शपथ भी लिया. इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ.ब्रजेश राय, डॉ.आलोक कुमार पांडे बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर पवन अग्रवाल, डॉक्टर अरविंद त्यागी न्यूरो सर्जन, डॉक्टर हरिमोहन साहू न्यूरो फिजिशियन, डॉक्टर सोमलिन राय, डॉक्टर आनंद गुप्ता गैस्ट्रोलॉजी, डॉ अमित कुमार, डॉक्टर अभिनव कुमार कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर अजय कुमार कैंसर विभाग, डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव ऑर्थोपेडिक्स, डॉ.पीयूष सैनी यूरोलॉजी विभाग, डॉ.सुधीर सिंह प्लास्टिक सर्जरी, डॉक्टर डोली टालडा, डॉ.कल्पना सिंह,डॉक्टर नंदिता पांडेय स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल कुमार नाक कान गला विभाग, डॉ. विकासदीप मिश्रा चेस्ट फिजिशियन, डॉ.अमित भास्कर एमडी मेडिसिन, डॉ.प्रेमराजन, डॉ. अमित कुमार लेप्रोस्कॉपीक सर्जरी विभाग, डॉ.अनिल कुमार बिंद एमडी मेडिसिन डॉ. विनीत अग्रवाल एनेस्थीसिया, डॉक्टर अमित कुमार पांडे, डॉक्टर एकता पांडेय सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम का धन्यवाद डॉ के.एन पांडेय (Dr. K.N. Pandey Director & Founder ) डायरेक्टर मैक्सवेल हॉस्पिटल ने दिया

अगला लेख
error: Content is protected !!