Current Date

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

|
Published on: 2 March 2026, 10:02 am IST
Subscribe
ads

चन्दौली—थाना मुगलसराय पुलिस ने मोबाइल झपटमारी और चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. आरोपियों के पास से 17 मोबाइल फोन, 23 हजार रुपये नकद, पीली धातु का मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
पुलिस को सूचना मिली थी कि 22 फरवरी को हमीदपुर में महिला से मोबाइल झपटमारी की घटना में शामिल आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर किसी अन्य वारदात की फिराक में हैं. वीडीए कॉलोनी की तरफ से दो बाइकों पर आते दिखे संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे. घबराहट में एक बाइक फिसल गई, जिसके बाद पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया.

क्या-क्या हुआ बरामद—

तलाशी में लक्ष्मण (24), विशाल उर्फ कतवारू (22) और अजय (24) निवासी जाल्होपुर रमना, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी के पास से एंड्रॉयड व कीपैड मोबाइल, नकदी और 44 ग्राम (लगभग) पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद हुआ। दो बाल अपचारियों के पास से भी मोबाइल फोन मिले.
बरामदगी में एक वन प्लस और एक मोटोरोला एंड्रॉयड फोन, कुल 10 अन्य एंड्रॉयड व 5 कीपैड फोन, 23 हजार रुपये नकद तथा दो मोटरसाइकिल (एचएफ डिलक्स व टीवीएस स्पोर्ट) शामिल हैं.

शादी समारोह और राहगीरों को बनाते थें निशाना—

पूछताछ में आरोपियों ने 10 फरवरी को नई बस्ती स्थित कृष्णा पैलेस मैरिज हाल में शादी समारोह के दौरान महिला का बैग चोरी करने तथा 22 फरवरी को हमीदपुर में मोबाइल झपटमारी की बात स्वीकार की. इसके अलावा 24 फरवरी को जीटी रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर बेचने की भी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार बरामद सामान को संबंधित मुकदमों से जोड़ते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. गिरोह के अन्य सदस्यों और बरामद मोबाइल के स्रोत की भी जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया
error: Content is protected !!