Current Date

सहजौर रिंग रोड़ गोलीकांड में मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी: जानिए मुख्य वारदात के पीछे की कहानी…..

|
Published on: 2 March 2026, 1:18 am IST
Subscribe

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रिंग रोड़ स्थित सहजौर गांव में बीते शनिवार की देर शाम आपसी विवाद में चली गोली के बाद पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज अगली कार्रवाई में जुटी है. घटना में घायल युवकों का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है, हालांकि सभी खतरे से बाहर बताएं गए है.

इसी घूमटी के पास हुआ था विवाद—

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम सहजौर गांव निवासी पूर्व प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू रौना स्थित अपने पंपिंग सेट पर देर रात भोजन करके अपने बुलेट से घर लौट रहे थे. इसी दरमियान वह रिंग रोड के समीप एक पान की गुमटी के पास रुक गए और किसी का इंतजार करने लगे. इस दौरान मवई-छेमिया की तरफ से दो बाइक पर चार युवक सवार होकर गुमटी के पास तेज रफ़्तार में पहुंचे. सूर्य प्रकाश सिंह ने उन्हें टोका की इतना तेज बाइक मत चलाओ अभी हाल ही में यहां एक सड़क दुर्घटना एक किशोर की मौत हुई थी. यह बात बाइक सवार युवको को नगवार गुजरा और पूर्व प्रधान से भिड़ गए. विवाद इतना बड़ा की हथापाई की नौबत आ गई. दोनों तरफ से एक दूसरे को देख़ लेने की बात कही गई. विवाद होने के कुछ देर बाद पूर्व प्रधान अपनी बुलेट स्टार्ट की और अपने बोरिंग पंपी सेट पर पहुंचे. वहां से एक असलहा लेकर फिर घटनास्थल पर पहुंचे और फायर झोक दिया. इस गोलीकांड में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूर्व प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह वहां से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया. जहां सबका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर है. इस गोली कांड के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई. देर रात सूचना पर पुलिस अधीक्षक चंदौली भी पहुंचे थे. रविवार को तहरीर के आधार पर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी. घटना के बाद रविवार की सुबह सोनू यादव के पिता ने सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चून्नू सहित दो पर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. मुग़लसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज तलाश कराई जा रही है. इस संबंध में मुग़लसराय क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए कई जगहों पर दबीश दी जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!