Current Date

चंदौली में होली से पहले कैश बरामद : डीडीयू स्टेशन पर अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन में बैग लिए बैठे थे दो युवक, GRP ने चेक किया तो दंग रह गए पुलिसकर्मी, 1 करोड़ 75 लाख रुपये कैश बरामद

|
Published on: 28 February 2026, 9:00 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 75 लाख रुपये कैश के साथ दो युवकों गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पकड़े गए दोनों आरोपी अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन के A1 कोच के बर्थ नंबर 13 और 14 पर बैठकर कोलकाता जाने के फिराक में थे. फिलहाल इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की सूचना दे दी गई है. विभाग इस मामले की जांच पड़ताल में जुटा गया है.

जानकारी के अनुसार, यह बरामदगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्लेटफॉर्म नंबर 2 खड़ी अकालतख्त ट्रेन से हुईं है. इसी दौरान आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर स्टेशन और ट्रेनों की सघन चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान जब ट्रेन में सवार सिपाहियों ने दो युवको को देखा और उसके हाव-भाव पर शक हुआ. इसके बाद जब पुलिस ने युवक से बैग खोलने को कहा और चेकिंग की तो उसमें 500-500 रुपये की गड्डियां भरी हुई थीं.

इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया . पूछताछ में आरोपी युवक कैश के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका. इसके चलते जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को पूरे मामले की सूचना दी.

इस संबंध में जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रितेश और प्रिग्नेश के रूप में हुई है, जो लखनऊ के  रहने वाले है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैश से भरा बैग लखनऊ से हावड़ा कोलकाता जा रहें थे.

कैश का सोर्स क्या है और इसका इस्तेमाल क्या था, इसकी जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैश किसी अवैध गतिविधि से जुड़े है या नहीं. जीआरपी ने मामले को इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है, जो अब इस कैश के सोर्स की जांच करेगा. घटना के बाद जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया
error: Content is protected !!