Current Date

चंदौली क़े प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई: सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

|
Published on: 9 February 2026, 4:58 am IST
Subscribe
ads

चंदौली —जिले क़े पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क़े कुरहना स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को कक्षा 12वीं (सत्र 2025- 26) के छात्र/ छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना के साथ हुई. इस अवसर पर स्कूल की विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी और निर्देशक दिवाकर यादव ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी.

समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन रहा, जिसमें गौरव को मिस्टर फेयरवेल तथा अनुराधा को मिस फेयरवेल घोषित किया गया. दोनों विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया.
विद्यालय के शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया. शिक्षकों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने यह संदेश दिया कि शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता सदैव स्नेह एवं विश्वास पर आधारित रहता है.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास का होना आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे भविष्य की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करें और विद्यालय का नाम सदैव गौरवान्वित करें.
विद्यालय के निदेशक दिवाकर यादव ने कक्षा 12वीं क़े विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके जीवन में सफलता, सुख एवं प्रगति की कामना की.

समारोह में अध्यक्ष सूर्यभान यादव द्वारा विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ. समापन अवसर पर भावुक क्षण देखने को मिले, जब विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की स्मृतियों को साझा किया. यह विदाई समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का सुंदर समापन और नए सफर की प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ.

अगला लेख

Chandauli News: जब पूरा इंटरनेट 80’s में चला गया…AI की तस्वीरों से शुरू हुआ खेल, अब बदलाव की दस्तक

Chandauli News: जब पूरा इंटरनेट 80’s में चला गया…AI की तस्वीरों से शुरू हुआ खेल, अब बदलाव की दस्तक

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन: विद्यालय प्रबंधन को लोगों ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी

डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन: विद्यालय प्रबंधन को लोगों ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में मना छठवां वार्षिक खेल उत्सव, रेड हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में मना छठवां वार्षिक खेल उत्सव, रेड हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

प्रयाग इंटरनेशनल के छात्रों ने जीत जिला योग चैंपियन का किताब, प्रतियोगिता में जीते मेडल, खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर हुआ स्वागत; विद्यार्थियों ने किया स्कूल का नाम रोशन

प्रयाग इंटरनेशनल के छात्रों ने जीत जिला योग चैंपियन का किताब, प्रतियोगिता में जीते मेडल, खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर हुआ स्वागत; विद्यार्थियों ने किया स्कूल का नाम रोशन
error: Content is protected !!