Current Date

बनारस में चल रहा करोड़ों का मिट्टी खनन का खेल, आदमपुर में सरकारी निर्माण की आड़ में खनन माफिया सक्रिय, जेसीबी–हाइवा लगा कर निकाल रहे मिट्टी

|
Published on: 10 January 2026, 9:39 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी—शहर में अवैध खनन का खेल एक बार फिर सुर्खियों में है. आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा स्थित आदमपुर जोन कार्यालय परिसर में चल रहे सरकारी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग निर्माण की आड़ में करोड़ों रुपये की मिट्टी का अवैध खनन किए जाने के आरोप सामने आए हैं. आरोप है कि निर्माण कार्य के नाम पर निकल रही मिट्टी को जेसीबी, हाइवा और ट्रैक्टरों के जरिए उठाकर बाजार में बेचा जा रहा है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुराने जोन कार्यालय को तोड़कर नए सरकारी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान भारी मात्रा में मिट्टी निकाली जा रही है, जिसे रात-दिन हाइवा और ट्रैक्टरों पर लादकर बाहर भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह मिट्टी शहर और आसपास के इलाकों में बेची जा रही है, जिससे खनन माफिया को मोटा मुनाफा हो रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल खनन विभाग की कथित मौन स्वीकृति से चल रहा है. न तो मिट्टी के निस्तारण का स्पष्ट रिकॉर्ड सामने आ रहा है और न ही यह जानकारी कि निकाली गई मिट्टी को सरकारी मानकों के अनुसार कहां डंप किया जा रहा है. इससे खनन माफिया और विभागीय मिलीभगत के आरोप और गहरे हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में धूल, जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही. सवाल यह भी उठ रहे हैं कि यदि यह कार्य पूरी तरह वैध है, तो फिर रात के अंधेरे में मिट्टी ढुलाई क्यों की जा रही है.
फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन और खनन विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है. यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो सरकारी निर्माण की आड़ में चल रहा यह अवैध खनन का खेल और भी बड़े स्तर पर फैल सकता है.

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!