Current Date

वाराणसी के केदार घाट पर गंगोत्री सेवा समिति का सेवा अभियान, जरूरतमंदों को बांटे गए नि:शुल्क कंबल

|
Published on: 29 December 2025, 12:50 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गंगोत्री सेवा समिति की ओर से सोमवार को केदार घाट पर नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घाट क्षेत्र में रहने या रात गुजारने वाले बेसहारा, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे वे कड़ाके की ठंड से खुद को सुरक्षित रख सकें।

जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते समिति के लोग —

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि गणेश प्रसाद पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, वतन पाण्डेय और आनंद प्रसाद दुबे रहे। अतिथियों ने जरूरतमंदों को स्वयं कंबल वितरित किए और इस सेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमन दुबे (बाबू महाराज) ने बताया कि ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और सामाजिक दायित्व के तहत भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। वहीं कंबल वितरण कार्यक्रम में इंस्पेक्टर भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि जरूरतमंदों को शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण की मुहिम चलाई गई। इस अभियान के तहत बेसहारा और असहाय लोगों को कंबल देकर ठंड से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान समिति के सचिव दिनेश कुमार दुबे, प्रबंधक संदीप कुमार दुबे सोनू, गौरव पाण्डेय, मयंक दुबे, रत्न साहनी, अमित साहनी, शंकर साहनी, नंदलाल साहनी, प्रदीप साहनी सहित स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला ने किया।

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!