Current Date

रेलवे स्टेशन पर बिछड़ा युवक, और फिर चंदौली पुलिस ने किया ऐसा कि आप भी जानने को हो जायेंगे मजबूर, क्या है पूरा मामला?

|
Published on: 6 December 2025, 2:37 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिछड़े युवक को शनिवार की देर रात पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसके परिवार से मिलाने में अहम भूमिका निभाई. तेलंगाना के 14 युवक ट्रेन से फैक्ट्री में काम करने के लिए सफर पर थे. इसी दौरान उनमें से एक युवक, जिसने अपना नाम बाला बताया, कुछ खाने के लिए जंक्शन पर उतर गया. तभी ट्रेन चल पड़ी और वह पीछे छूट गया.

कोतवाली पुलिस संग बिछड़ा युवक—

भाषा की बाधा के कारण युवक काफी देर तक परेशान हाल प्लेटफॉर्म और आसपास घूमता रहा. भ्रमित अवस्था में वह चकिया तिराहा स्थित पुलिस पिकेट तक पहुंचा, वहां तैनात उपनिरीक्षक सुभाष और आरक्षी अमित ने युवक से बातचीत की कोशिश की, लेकिन वह न हिंदी समझता था, न अंग्रेजी. कई प्रयासों के बाद आरक्षी अमित ने मोबाइल ट्रांसलेटर का सहारा लिया और युवक की बातों को समझने में सफलता पाई.

युवक ने बताया कि वह तेलुगु भाषी है और दोस्तों के साथ काम पर जा रहा था. तीन दिनों से ठीक से भोजन भी नहीं मिला था. पुलिस ने उसे चाय-पानी और नाश्ता कराया. ट्रांसलेटर की मदद से उसके घरवालों से बातचीत कराई गई, जिसने उसकी पहचान की पुष्टि की.

इसके बाद पुलिस ने युवक के लिए यात्रा टिकट खरीदा और उसे पुरी (ओडिशा) जाने वाली ट्रेन में देर रात सुरक्षित बैठाकर रवाना किया. चंदौली पुलिस की यह पहल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे सभी ने मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!