Current Date

मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प: शुक्रवार को निकलेंगी जेजे नर्सिंग होम की जागरूकता रैली, चंदौली एसपी रैली को दिखाएंगे हरी झंडी, नक्षत्र लान में होगी मुफ्त जांच

|
Published on: 12 November 2025, 12:05 pm IST
Subscribe

चंदौली। विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को जेजे नर्सिंग होम परिवार की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता का बड़ा आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान नगर में भव्य जागरूकता रैली और नक्षत्र लान में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में मधुमेह और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना है. जेजे नर्सिंग होम के एमडी डॉ. राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार की सुबह सुभाष पार्क से एसपी आदित्य लांग्हे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रैली नगर के मुख्य मार्गों—पुरानी सट्टी, परमार कटरा,गल्लामंडी होते हुए पुनः सुभाष पार्क पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा. इसके उपरांत नक्षत्र लान में मेगा हेल्थ कैंप लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हृदय, लिवर, आंख, श्वांस, बीपी और सीपीआर से संबंधित जांचें करेंगे. सभी जांचें मुफ्त होंगी। डॉ. राजीव ने बताया कि शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी और जरूरतमंदों को परामर्श के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि बढ़ती व्यस्तता और असंतुलित खानपान के कारण आज मधुमेह एक जनस्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. इसीलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि रैली में स्कूल-कॉलेजों के छात्र, सामाजिक संगठन और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल होंगे. डॉ. राजीव कुमार ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में भाग लें और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं, ताकि मधुमेह जैसी बीमारियों से समय रहते बचाव किया जा सके.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, गुजरात ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, गुजरात ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!