Current Date

दिल्ली विस्फोट के बाद चंदौली में हाई अलर्ट: चंदौली SP ने स्टेशन परिसर में की सघन चेकिंग

|
Published on: 11 November 2025, 6:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: दिल्ली में लालकिले के पास चलती कार में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इसी क्रम में चंदौली पुलिस ने भी जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने मंगलवार की सुबह-सुबह भारी पुलिस बल के साथ जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त की. उन्होंने रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर यात्रियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया.

रेलवे संबंधित अधिकारियों से वार्ता करते एसपी

एसपी ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाया. उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. यात्रियों को बताया किसी भी सहायता के लिए जीआरपी, रेलवे पुलिस या स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं.

CCTV समेत तमाम पहलुओं को जांचा

पुलिस अधीक्षक चंदौली ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी की जांच की. स्टेशन परिसर में लगे लगेज स्कैनर और मेटल डिटेक्टर खराब होने से नाराजगी जताई. इस संबंध में आरपीएफ में जीआरपी के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और जल्द से जल्द से ठीक करने का निर्देश भी दिया.

सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां उजागर

SP के जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियां उजागर हुई हैं. करोड़ों यात्रियों की आवाजाही वाले इस बड़े जंक्शन पर लगेज स्कैनर दिनभर में केवल दो घंटे ही संचालित होता है. वहीं व्हीकल स्कैनर कई वर्षों से खराब पड़ा धूल फांक रहा है। स्टेशन परिसर में एक भी मेटल डिटेक्टर डोर काम नहीं कर रहा.

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आलम यह है कि दो-दो एजेंसियों — जीआरपी और आरपीएफ — के बावजूद उपकरणों की नियमित जांच नहीं होती. अधिकारियों का कहना है कि हादसे या अलर्ट के बाद ही सुरक्षा सख्त की जाती है, जबकि सामान्य दिनों में तैयारी नदारद रहती है. यात्रियों ने मांग की है कि स्टेशन पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!