Current Date

मुग़लसराय इलाके में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन की सख्ती, दो भट्ठे सील — अवैध रूप से भट्टा चलाने वाले संचालकों में हड़कंप

|
Published on: 10 November 2025, 1:44 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली: जिलाधिकारी चंदौली के निर्देश पर सोमवार को पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. तहसील प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बिना रॉयल्टी और प्रदूषण मानकों के संचालित दो ईंट भट्ठों को ध्वस्त करते हुए सील कर दिया. इस अभियान से क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

छापेमारी टीम में माइंस इंस्पेक्टर सिद्धार्थ शंकर, लेखपाल पंकज सिंह, जिला पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, कशिश कनौजिया और प्रदूषण बोर्ड वाराणसी के अभियंता शामिल थे. टीम ने पहले भोगवार गांव स्थित मेसर्स पूजा ब्रिक फील्ड पर छापा मारा, जहां संचालक रॉयल्टी और प्रदूषण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका. इसके बाद टीम ने ईंट भट्ठे को सील कर दिया.

इसके उपरांत टीम ने छोटू सराय स्थित मेसर्स विंध्यवासिनी ब्रिक फील्ड पर भी कार्रवाई की, जहां भी भट्ठा बिना वैध अनुमति के संचालित पाया गया. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर ही इसे भी सील कर दिया.
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अवैध ईंट भट्ठों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
error: Content is protected !!