Current Date

चुनार हादसे के बाद भी नहीं सुधरे यात्री, स्टेशन पर ट्रैक पार करना बना रोज का काम- जाने कहां का है मामला

|
Published on: 6 November 2025, 1:31 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। चुनार रेल हादसे की भयावह तस्वीरें अभी लोगों के ज़ेहन से धुंधली भी नहीं हुई हैं, लेकिन सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर यात्री अब भी लापरवाही की वही गलती दोहरा रहे हैं. स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों यात्री फुट ओवरब्रिज छोड़कर सीधे रेलवे ट्रैक पार कर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाते हैं. यह नज़ारा किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकता है

बुधवार को भी यात्रियों की भीड़ नियमों की अनदेखी करते हुए ट्रैक पार करती दिखी. कई स्कूली छात्र और बुज़ुर्ग खड़ी ट्रेनों के बीच से गुजरते नज़र आए. पास में बना फुट ओवरब्रिज शोपीस की तरह खड़ा है, लेकिन उसका उपयोग करने की ज़हमत लोग नहीं उठाते. यात्रियों की यह लापरवाही न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन रही है.

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान तैनात होने के बावजूद नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं. यात्रियों को रोकने पर कई बार वे बहस तक करने लगते हैं. आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि लगातार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर ओवरब्रिज तक जाने के रास्ते असुविधाजनक हैं, जिसके कारण लोग ट्रैक से ही निकलना आसान समझते हैं. वहीं रेलवे प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. बावजूद इसके, जब तक यात्री खुद नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक किसी भी समय बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!