Current Date

दो बाइकों क़ी आमने-सामने हुईं टक्कर , हादसे में प्रतापगढ़ निवासी शिक्षक की मौत, अगर हेलमेट पहना रहता तो बच जाती जान

|
Published on: 6 November 2025, 3:24 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: चकिया कोतवाली क्षेत्र में बुधवार क़ी देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. क्षेत्र के जलेबियाँ मोड़ के समीप आमने-सामने से दो बाइकों की भीषण हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, हेलमेट न लगाने की वजह से सर में गंभीर चोट से रक्त रसाव के कारण मौके पर ही शिक्षक ने दम तोड़ दिया. जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान मनीष कुमार 34 के रूप में क़ी, मृतक प्रतापगढ़ जिले का निवासी था. बिहार के कैमूर में सरकारी टीचर के पद पर कार्यरत था. मृतक अपने चाचा के घर से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ. वहीं दूसरी बाइक पर मिर्जापुर जिले के शेरवा सैजनी से दवा लेकर सोनभद्र अपने घर जा रहें दो पुरुष सहित एक महिला सवार थी. इस हादसे में बाइक चला रहे शम्भू 44 निवासी बैरागी, ग्राम पडरी, थाना रायपुर, दूसरा रामराज 36, सहदेईया, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया, मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला बाल-बाल बच गई. इस संबंध में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया मृतक के शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है, परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए है.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत
error: Content is protected !!