Current Date

चंदौली में मौत बनकर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, पी7 न्यूज़ की चेतावनी के बाद भी हादसा… जाने कहां हुई घटना

|
Published on: 3 November 2025, 7:59 am IST
Subscribe
ads
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

चंदौली। जनपद में बिना रिफ्लेक्टर, हेडलाइट और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन लगातार हादसों को जन्म दे रहा है, पी7 न्यूज़ (P7 News ) ने पहले ही इस लापरवाही पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन अफसरों की नींद अब तक नहीं खुली. नतीजा यह हुआ कि सोमवार को एक और दर्दनाक हादसा हो गया. बालू से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नवीन मंडी के समीप गुजर रही थी कि अचानक उसका पहिया निकल गया और ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गई. हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि सभी हिनौती गांव (सदर कोतवाली क्षेत्र) के निवासी हैं. बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार सवार दोनों एक ही गांव के हैं, जिसके चलते आपसी समझौते में मामला दबा दिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते ऐसे हादसे आए दिन हो रहे हैं. बिना नंबर प्लेट, बिना हेडलाइट और बिना रिफ्लेक्टर के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रात में सड़कों पर खुलेआम फर्राटा भर रही हैं. बता दें शुक्रवार देर शाम शहाबगंज में एक टोटो सवार युवक ऐसे ही ट्रैक्टर से टकरा गया. उसे गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. जहां आज भी उसका इलाज चल रहा है. पी7 न्यूज़ (P7 News) ने पहले ही चेताया था कि अगर ऐसे वाहनों पर रोक नहीं लगी तो कोई न कोई परिवार अपूरणीय क्षति झेलेगा. दुखद यह है कि चेतावनी के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता एक और हादसे की वजह बन गई.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!