Current Date

गाजीपुर में रेप के आरोपी को 12 साल की सज़ा, कोर्ट ने 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया, आरोपी ईंट भट्टे के कमरे में ले जाकर किया था दुष्कर्म

|
Published on: 31 October 2025, 1:42 pm IST
Subscribe
ads
विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडे

गाजीपुर की विशेष न्यायाधीश पास्को प्रथम रामअवतार प्रसाद की अदालत ने शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी वीरू को 12 साल के कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. साथ ही अर्थदंड की राशि से आधी राशि पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है.

जानकारी के अनुसार यह घटना 2 जून 2023 की रात सैदपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई थी. नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह गांव के एक लड़के सतीश से प्यार करती थी, जिसने उसे नदी किनारे बुलाया था. पीड़िता का भाई उसे पकड़ने गया, तो सतीश वहां से भाग गया था.

इसके बाद, वीरू उर्फ बृजेश ने पीड़िता को सतीश के पास ले जाने का झांसा दिया. आरोपी वीरू उर्फ बृजेश पीड़िता को अपने सहयोगी परमेश्वर के ईंट भट्टे के कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया. पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया. विचारण के दौरान, विशेष लोक अभियोजक रविकांत पाण्डेय ने कुल 7 गवाह पेश किए. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद, न्यायालय ने आरोपी परमेश्वर को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया. वहीं, वीरू उर्फ बृजेश को दोषी मानते हुए उसे 12 साल क़ी सजा सुनाई गई और जेल भेज दिया गया.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
error: Content is protected !!