Current Date

शहाबगंज और बबुरी में लौह पुरुष की जयंती पर निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली

|
Published on: 31 October 2025, 5:11 am IST
Subscribe
ads


चंदौली । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहाबगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन किया गया. रैली हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर ब्लाक मुख्यालय परिसर तक निकाली गई. इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, पुलिसकर्मी, अधिकारी व ग्रामीण शामिल हुए. बबुरी इलाके क़ी रैली लेवा काली मंदिर से शुरु होकर राइजींग सन स्कूल तक निकाली गई. निजी विद्यालय के छात्र-छात्राएं, सभी वर्गों के संभ्रांत नागरिक सहित पुलिसकर्मी शामिल रहें.

बबुरी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

शहाबगंज में कार्यक्रम का शुभारंभ एडिशनल एसपी दिगंबर कुशवाहा ने किया. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रप्रेम से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह सदैव अमर रहेगा. शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं. देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में हर नागरिक की भूमिका अहम है.

रन फॉर यूनिटी में शामिल एडिशनल एसपी

रैली में हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “राष्ट्र की एकता हमारी पहचान” जैसे नारे लगाते हुए एकता का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर लोगों ने रैली का स्वागत किया.

कार्यक्रम में बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी, पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.रैली का समापन ब्लाक मुख्यालय परिसर में माप्त हुआ.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
error: Content is protected !!