Current Date

अस्पताल पार्किंग से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

|
Published on: 30 October 2025, 9:26 am IST
Subscribe

चंदौली: शहाबगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के पार्किंग से एक बार फिर चोरी की वारदात हुई. गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे पार्किंग में खड़ी बाइक को चोरों ने चुरा लिया. दुर्भाग्य की बात की अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे है. मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त एनम (Auxiliary Nursing Midwife) गुरुवार सुबह अपने पति सुमन सोनकर के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक UP 65 BK 3241 अस्पताल परिसर में निर्धारित स्थान पर पार्क कर मीटिंग में चलें गए. दोपहर लंच के समय बाहर आए तो बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कुछ, अता-पता नहीं चला, तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. स्वास्थ्य केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे काफी दिनों से खराब पड़े हैं. दिनदहाड़े स्वास्थ्य केंद्र जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल से बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इधर, बीच क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आसपास सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

राजधानी लखनऊ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी चंदौली में दबोचा गया: जानिए कौन है अनुज सिंह, जिसे मुगलसराय पुलिस ने तमंचे संग पकड़ा, भाजयुमो नेता की हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद भागा था लखनऊ से, चंदौली में अवैध असलहे के साथ हुआ गिरफ्तारी

error: Content is protected !!