Current Date

ठंड बढ़ते ही चोर सक्रिय, वाराणसी के सारनाथ इलाके में ज्वेलर्स दुकान का तोड़ा शटर, पड़ोसी की नींद खुलने से टल गई चोरी की वारदात. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

|
Published on: 30 October 2025, 7:01 am IST
Subscribe

वाराणसी। सर्दी की दस्तक के साथ ही जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। बुधवार देर रात सारनाथ थाना क्षेत्र के कोटवा चौराहे के पास स्थित ईशान ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास हुआ. दुकान स्वामी रवि सेठ रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसी दौरान करीब आधा दर्जन की संख्या में चोर बल्ली और रॉड की मदद से दुकान का शटर उखाड़ने लगे.

बता दें चोरों ने शटर लगभग आधा तोड़ भी दिया था, तभी पास ही दुकान के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की नींद खुल गई. हलचल सुनते ही उसने आवाज लगाई, जिसके बाद चोर घबराकर मौके से फरार हो गए. घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है. फुटेज में चोरों के हुलिए भी दिखाई दे रहे हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास छानबीन शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार दुकानों और मकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन गश्त व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं. सारनाथ‌ के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कवरेज मजबूत करने की मांग की है

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

राजधानी लखनऊ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी चंदौली में दबोचा गया: जानिए कौन है अनुज सिंह, जिसे मुगलसराय पुलिस ने तमंचे संग पकड़ा, भाजयुमो नेता की हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद भागा था लखनऊ से, चंदौली में अवैध असलहे के साथ हुआ गिरफ्तारी

error: Content is protected !!