Current Date

नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने महिला के गले से नोचा मंगलसूत्र, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट क़ी करतूत, जिले के इस गांव में मचाया तांडव

|
Published on: 30 October 2025, 4:13 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिधीताली गांव में बुधवार क़ी दोपहर किन्नरों की दबंगई का मामला सामने आया. आरोप है कि नेग को लेकर विवाद के बाद किन्नरों ने एक विवाहिता से मारपीट करते हुए उसका मंगलसूत्र और झुमका छीन लिया. इसके साथ ही उन्होंने घर और दुकान में भी तोड़फोड़ की. सिधीताली निवासी राहुल जायसवाल की परचून की दुकान है. बीते 12 सितंबर को उनके घर पुत्र का जन्म हुआ था. करीब डेढ़ महीने बाद बुधवार दोपहर आधा दर्जन किन्नर नेग लेने के लिए पहुंचे. राहुल की मां ने एक हजार रुपये देने की पेशकश की, लेकिन किन्नर इससे नाराज हो गए. आरोप है कि उन्होंने पैसे फेंक दिए और ज्यादा नेग की मांग करने लगे.

विवाद बढ़ने पर किन्नर घर के अंदर चले गए और राहुल की पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए मंगलसूत्र व झुमका छीन लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने दुकान का सामान भी सड़क पर फेंककर नुकसान पहुंचाया. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित राहुल जायसवाल ने अलीनगर थाने में चार नामजद किन्नरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. तहरीर के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है.

जिले में किन्नरों का बढ़ता उपद्रव, नेग के नाम पर लूटपाट और मारपीट से लोग परेशान

चंदौली। जिले में किन्नरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. नेग के नाम पर मनमानी वसूली के साथ अब वह मारपीट और लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम देने लगे हैं. जानकारी के अनुसार, कई जगह विवाह या बच्चे के जन्म पर बधाई देने पहुंचे किन्नर 20 से 25 हजार रुपये नकद और आभूषण तक की मांग की. रकम न मिलने पर वह हंगामा, गाली-गलौज और कभी-कभी हाथापाई तक करने लगते हैं. इससे आम लोग दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे किन्नरों के समूहों पर नियंत्रण जरूरी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!