Current Date

शिव मंदिर से एक क्विंटल का घंटा चोरी, बारिश के दौरान चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, मंदिर में लगे सीसीटीवी के साथ भी छेड़छाड़

|
Published on: 29 October 2025, 2:40 pm IST
Subscribe

चंदौली-शहाबगंज थाना क्षेत्र के मसोई गांव में चोरों ने शिव मंदिर से बीती रात पीतल का वजनी घंटा चोरी कर लिए. बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीण श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया. जानकरी होते ही सुबह लोगों की भीड़ मंदिर परिसर के बाहर एकत्र हो गई. गांव के अरुण, शिवानंद सहित कई ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना शहाबगंज पुलिस को दी. घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

बता दें बुधवार की सुबह गांव के कुछ महिलाएं पूजा-अर्चना करने गई तो देखा मंदिर से वजनी घंटा गायब था. इसकी सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना को लेकर आक्रोश जताया. घटना लिखित तहरीर गांव के विमलेश ने शहाबगंज पुलिस को दिया. मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है. पुलिस ने कैमरे के सीडीआर को अपने कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक़ मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, चोरों ने सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ का प्रयास किया है. जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा.

शहाबगंज और इलिया इलाके में फिर सक्रिय हुए घंटा चोर

शहाबगंज और इलिया क्षेत्र में इन दिनों घंटा चोर सक्रिय हैं. दो दिन पहले इलिया इलाके के एक मंदिर से भी घंटा चोरी की वारदात सामने आई थी. घटना से श्रद्धालुओं में रोष है.

बीते 3 जून को इलिया और शहाबगंज की पुलिस ने 4 अंतरजनपदीय चोर को किया था गिरफ्तार

इलिया और शहाबगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने छापे मारी के दौरान बीते 3 जून को चार अंतरजनपदीय शातिर घंटा चोरों को गिरफ्तार किया था. चोरों पास से 394 घंटे, चार चांदी का मुकुट, दो चांदी की मूर्ति की आंख, लोहे की आरी, ब्लेड सहित बाइक भी बरामद हुईं थी.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

राजधानी लखनऊ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी चंदौली में दबोचा गया: जानिए कौन है अनुज सिंह, जिसे मुगलसराय पुलिस ने तमंचे संग पकड़ा, भाजयुमो नेता की हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद भागा था लखनऊ से, चंदौली में अवैध असलहे के साथ हुआ गिरफ्तारी

error: Content is protected !!