Current Date

अंबेडकर नगर का छात्र प्रयागराज में करता था पढ़ाई, वाराणसी में हुआ लापता, चंदौली में गंगा किनारे मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप…

|
Published on: 29 October 2025, 5:24 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला और प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. चार दिन तक लापता रहने के बाद उसका शव चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र में गंगा किनारे उतराया मिला है. मृतक की पहचान अनिमेष यादव (35) पुत्र शंभू यादव निवासी हथीनाराज, थाना सहीजना, जिला अंबेडकर नगर के रूप में हुई है. उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए धीना पुलिस ने पहचान की है.

अनिमेष यादव प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. कुछ दिन पहले वह वाराणसी गया था, जिसके बाद से परिवार से उसका संपर्क टूट गया. परिजनों ने कई जगह खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. दो दिन पहले चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के महुजी बीरासराय गांव स्थित पंप कैलान के पास ग्रामीणों ने गंगा में एक शव उतराया देखा तो पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. चार दिन पुराना होने के कारण शव गल चुका था. तलाशी के दौरान जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई. सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पुष्टि की. पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेश निषाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है. शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान युवक डूब गया होगा और बहाव के साथ शव चंदौली तक पहुंच गया.

हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि प्रयागराज से वाराणसी आने और फिर चंदौली में शव मिलने तक की पूरी कड़ी कैसे बनी. फिलहाल, शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

यह मामला तीन जिलों — प्रयागराज, वाराणसी और चंदौली — से जुड़ने के कारण पुलिस के लिए एक जटिल जांच का विषय बन गया है. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, जबकि परिजन अब भी इस रहस्य में उलझे हैं कि आखिर उनके बेटे की वाराणसी में क्या परिस्थितियां बनीं, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि अनिमेष के मौत की जांच कराई जाए. वह वाराणसी में किसके साथ था कहां पर उसके साथ हादसा हुआ यह पुलिस अबतक नहीं पता कर पाई है.

अगला लेख

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर
error: Content is protected !!