Current Date

चंदौली में बड़ा सड़क हादसा: मंदिर से लौटने समय ट्रक ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, तीनों की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

|
Published on: 28 October 2025, 3:04 am IST
Subscribe
ads

अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. एक साथ तीनों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे भोर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से रेवसा गांव निवासी सुखराम की पत्नी कुमारी देवी (52) बहु चांदनी (27) पोता सौरभ कुमार (7) के साथ भोर में मेघा बाबा का दर्शन कर जैसे ही नेशनल हाईवे किनारे से जाने लगी कि अचानक मुगलसराय की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कुचलते हुए मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ में एक मोटरसाइकिल और गुमटी को भी क्षतिग्रस्त करते हुए अंधेरा का फायदा उठाकर ट्रक सहित चालक भाग निकला. आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया. इसकी जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा गांव गमगीन है.

सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

रेवसा गांव के रहने वाले रंजीत कुमार की शादी नौ साल पूर्व चांदनी से हुई थी. जिसका इकलौता पुत्र सौरभ कुमार (7) था. रंजीत के पिता सुखराम में मजदूरी और रंजीत पेट का काम कर घर परिवार का भारत पोषण कर रहे थे. एक साथ घर में तीन मौतों से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.

पचपेड़वा में सर्विस रोड न होने से दर्जनों लोगों की जा चुकी है जान

अलीनगर के पचपेड़वा इलाके में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है. ग्रामीणों के आरोप है कि एक बीजेपी के बड़े सत्ताधारी नेता के विद्यालय की वजह से सर्विस रोड का काम आज भी अंधर में लटका पड़ा है. जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है. इसके पहले आधा दर्जन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत चुकी है. डीएम चंदौली को पत्र भी दिया जा चुका है बावजूद आज तक सर्विस रोड नहीं बन सका.

अगला लेख

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति
error: Content is protected !!