Current Date

चंदौली में लग्जरी कार से 52 किलो गांजा बरामद, चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर सदर कोतवाली ने पकड़ा

|
Published on: 27 October 2025, 9:31 am IST
Subscribe
ads

सदर कोतवाली पुलिस ने 52 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मौके से एक कार भी बरामद हुआ है. तस्कर की पहचान चांद बाबू पुत्र खली निवासी सैदपुर गाज़ीपुर के तौर पर हुई है. एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है

पुलिस सभागार में आयोजित पेशवार्ता में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उजले रंग की एक लग्जरी कार से गांजा की खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर लीलापुर हाईवे पर नाकेबंदी लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस द्वारा वाजिदपुर की ओर जाने वाले मार्ग के सामने नेशनल हाईवे पर कार आती हुई दिखाई दी. ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. घेराबंदी करके कार सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान कार से 52 किलो गांजा मिला. अलग-अलग बंडल में छिपाकर रखा गया था. तस्कर से पूछताछ की जा रही है. नेटवर्क और कार मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उप- निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल रूपेश दुबे कांस्टेबल प्रियेश यादव शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

error: Content is protected !!