Current Date

चंदौली में जरूरतमंदों को बांटे गए 500 कंबल : अस्पताल के डायरेक्टर व समाजसेवी डॉ.के एन पांडेय ने कहा- यह ईश्वर की सेवा है

|
Published on: 26 December 2025, 2:02 pm IST
Subscribe

चंदौली मुख्यालय स्थित मैक्सवेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी व इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर कृष्णानंद पांडे ने शुक्रवार को जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए. यह कार्यक्रम ट्रस्टी मदर निर्मला चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जहां 500 जरूरतमंद गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल पाकर लाभुकों ने ट्रस्ट के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में उन्हें बड़ी राहत मिली है.

गरीब सहायक को कंबल वितरित करते डॉ. केएन पांडे

इस अवसर पर डॉ. के.एन पांडे ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा है. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट विगत कई वर्षों से जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृद्धजनों और जरूरतमंदों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर गर्म कपड़े और कंबल प्रदान कर रहा है. उनकी कोशिश रहती है कि सेवा के माध्यम से इन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके. कार्यक्रम में उपस्थित अजीत सिंह ने इस कार्य को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि यह निःस्वार्थ सेवा है और सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए. इस अवसर पर सरजीत मिश्रा, गौरव तिवारी, अजीत सिंह, गुलाब प्रसाद सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!