Current Date

चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौतः चकिया-चंदौली रोड पर ठेकहां गांव के पास हुआ हादसा, वाहन चालक फरार

|
Published on: 3 January 2026, 2:41 pm IST
Subscribe

चंदौली —चकिया-चंदौली रोड पर ठेकहां केराडीह गांव समीप शनिवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से रोड क्रॉस कर रहे 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

मृतक की पहचान शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा निवासी 32 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई. वह किसी काम से ठेकहा गांव की तरफ से आ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई. टक्कर के बाद वाहन शव के ऊपर से गुजर गया, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर फैल गया था.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शहाबगंज पुलिस को दी. घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने मृतक के परिजनों को भी इस दुखद घटना की जानकारी दी है. रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतक के दो पुत्री है. पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. सीसीटीवी के माध्यम से उक्त वाहन की तलाश की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के बलुआ में जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा बर्थ डे केक, अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरु की बड्डे ब्वाय की तलाश: P-7 न्यूज पर देखें पूरा वायरल वीडियो

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली के रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल: मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, वाटर पार्क से घर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात
error: Content is protected !!